उमेश कुशवाहा ने JDU कार्यालय में बुलाई अहम बैठक

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना दौरे के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रमंडलीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक जदयू दफ्तर में हो रही है। बैठक में 24 जनवरी को वेटनरी ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह के मौके पर जदयू की बड़ी रैली की तैयारी को लेकर भी समीक्षा होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कर रहे हैं।

बता दें कि साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार पूरे एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2020 के चुनाव परिणाम के बाद ही चुनावी तैयारियों में लग गई थी। कुशाहा ने कहा कि पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...