Advertisement
Advertisement

Umesh Kushwaha की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार, गठित की गई JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी

पटना: जदयू की बिहार प्रदेश की कमिटी शनिवार को भंग कर शनिवार को ही गठित भी कर दी गई। नई कमिटी में बिहार की कमान उमेश कुशवाहा के पास बनी रहेगी। नई कमिटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष रखे गए हैं। पूर्व की प्रदेश कमिटी का गठन वर्ष 2019 में हुई थी जो आज भंग कर नई प्रदेश कमिटी गठित कर दी गई है। पहले की प्रदेश कमिटी में 251 सदस्य थे जबकि नई प्रदेश कमिटी में कुल 115 सदस्यों को जगह दी गई है।

जदयू की नई प्रदेश कमिटी में सभी जातियों और वर्गों का ख्याल रखा गया है। हालांकि अभी नई राजनीतिक सलाहकार कमिटी का गठन नहीं किया गया है। बता दें कि अगले वर्ष होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू अपनी पार्टी के विस्तार और मजबूती पर काम कर रही है और इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

पत्रकारों से बात करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नई कमिटी केंद्रीय नेतृत्व के विश्वासों पर खड़ा उतरेगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमलोगों ने अपने संगठन का मूल्याङ्कन किया और शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आवश्यक बदलाव किये।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      PM का Certificate सही है या नहीं, BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर राजद का पलटवार

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Umesh Kushwaha Umesh Kushwaha Umesh Kushwaha

Umesh Kushwaha

Commercial Advertisment

Global Convention on Transforming Bihar 2027: बिहार के विकास का बनेगा...

Global Convention on Transforming Bihar 2027, पटना: बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...