उमेश का तेजस्वी पर हमला, कहा- बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नहीं छोड़े जाएंगे

उमेश का तेजस्वी पर हमला, कहा- बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नहीं छोड़े जाएंगे

पटना : सीएम नीतीश कुमार के साथ संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी के साथ फोटो सामने आने पर राजद के आरोप पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जो भी धांधली हुई है। किसका किस से तार जुड़ा है ये बात कौन नहीं जानता है। तेजस्वी यादव का परिवार से जुड़ा हुआ है, उनके सहायक का मामला है।

जदयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जो भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं छोड़े नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार जनसुनवाई कार्यक्रम करते रहते हैं। उस दौरान कोई भी व्यक्ति आता है फोटो ले लेता है। सरकार संवेदनशील है। कोई भी लोग होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। नवादा में सीबीआई के अधिकारियों पर हुए हमले पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा अपराधी क्यों ना हो गलत काम करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी के पिता ने UPA सरकार में रेल मंत्रालय को बनाया था भ्रष्टाचार का अड्डा – उमेश कुशवाहा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Share with family and friends: