नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर आ रही है। नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलामा गांव के पास से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित मारुति ने कुल चार लोगों को रौंद दिया है। जिसमें दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि मारुति सवार सरमेरा की ओर से बिहारशरीफ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में जा घुस गयी। जहां चार लोगों रौंद दिया है। जिसमें सिकंदर ढाड़ी और वाल्मीकि दाढ़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीणा देवी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर घटना के बाद पुलिस मारुति को जब्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट