पटना: बिहार एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस के साथ विशेष अभियान में पटना के कुख्यात अपराधी को उसके पांच अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए वैशाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात के पास से पुलिस ने दो एक्सयूवी कार, एक राऊटर, सात मोबाइल और एक जाली सिम कार्ड बरामद किया है। एसटीएफ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कुख्यात के खिलाफ पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार कुख्यात की पहचान मुजफ्फरपुर के जैतपुर नवादा निवासी मिथिलेश कुमार और उसके सहयोगी मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार, जैतपुर निवासी दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार मिश्रा के रूप में की गई।
बता दें कि कुख्यात मिथिलेश कुमार ने बीते वर्ष दिसंबर में दानापुर कोर्ट परिसर में विचाराधीन कैदी अभिषेक सिंह उर्फ़ छोटे सरकार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके ऊपर पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Patna Book Fair में स्वास्थ्य विभाग के दो स्टाल का मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Danapur Court Danapur Court Danapur Court
Danapur Court
Highlights


