केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फिर से बिहार आ रहें है। वह पहले पटना जाएंगे और फिर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में लखीसराय का दौरा करेंगे।

अमित शाह वहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा का महत्व इसलिए है क्योंकि यह संसदीय क्षेत्र जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का है।

ललन सिंह जब बीजेपी के साथ थे, तब वे यहां चुनाव जीते थे। 2014 में उन्होंने बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ा था और उन्हें वीणा देवी ने चुनाव में हरा दिया था।

इसलिए अमित शाह के इस कार्यक्रम को महागठबंधन वालों द्वारा ध्यान से देखा जा रहा है। अमित शाह गुरुवार को बिहार के लखीसराय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उनका कार्यक्रम दोपहर 1:20 बजे से शाम 5 बजे तक है। वह पटना दोपहर 1 बजकर 20 मिनट में पहुचेंगे। उसके बाद हेलिकॉप्टर से वे लखीसराय जाएंगे (दोपहर 1:30 बजे)। दोपहर 2:05 मिनट पर गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय पहुंचेंगे।

वहां पर विशेष दर्शन के लिए अशोक धाम मंदिर में बैठेंगे, जहां ‘संपर्क से समर्थन कार्यक्रम’ का आयोजन होगा। इसके बाद, दोपहर 3 बजे शाह अपने सभा के लिए निकलेंगे और दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर सभा को संबोधित करेंगे।

फिर 4 बजे धन्यवाद भाषण होगा। इसके बाद, उन्हें नेता विरोधी दल विजय सिन्हा के आवास पर मुंगेर लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी।

उसके बाद, वे 5 बजकर 5 मिनट पर लखीसराय विधानसभा कार्यालय का दौरा करेंगे और 10 मिनट बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...