Union Minister
पटना: नहाय खाय के साथ मगंलवार को चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। इस पर्व को साफ शुद्धता, सफाई, श्रद्धा और नियम का पर्व कहा जाता है तो दूसरी तरफ यह पर्व सांप्रदायिक सौहार्द्र की अनुठी मिसाल के तौर पर भी जाना जाता है। पूरे देश में छठ पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। जो छठ पर्व करते हैं उनके साथ ही वैसे लोग भी छठ पर्व की तैयारी में जुटे हुए हैं जो छठ पर्व नहीं करते हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान के बाद बिहार में छठ पर्व पर भी राजनीति शुरू हो गई है।
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि बेगूसराय के बरौनी में छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से छठ बाजार लगाया जाता है जहां हिंदू दुकानदार होते हैं। छठ व्रत अनुशासन का व्रत है इसलिए शुद्धता को लेकर ऐसा किया जाता है। अब दूसरे धर्म के लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि अब कोई थूक फेंकते हैं तो कोई कुछ करते हैं ऐसे में छठ पर्व का सामान वैसे लोगों से ही खरीदना चाहिए जो छठ पर्व की महत्ता को जानते और समझते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर राजद और कांग्रेस ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और नफरत की भाषा बोलने का आरोप लगाया तो जन सुराज ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दी।
देश की एकता को खत्म करने के लिए बयान देते हैं गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर राजद ने बड़ा हमला किया है और कहा कि गिरिराज सिंह हमेशा ही नफरत की राजनीति करते हैं। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि वे देश के की गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारा को खत्म करने के लिए बयान देते हैं। उनके बयान देश की एकता को खत्म करने के लिए होता है। सभी जानते हैं कि छठ के खरना का प्रसाद खाने के लिए मुस्लिम लोग भी जाते हैं और मुस्लिम पर्वों में हिंदू जाते हैं।
गिरिराज सिंह देश की एकता और अखंडता को खत्म करने का बयान देते हैं। गिरिराज सिंह ने शपथ लिया है हम देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करेंगे लेकिन वे क्या कर रहे हैं यह सब देख रहे हैं।
हर धर्म और जाति के लोग मनाते हैं छठ
वहीं कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की निंदा की। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ में अगर कोई समाज को बांटने की बात कर सकता है, समाज की समरसता को तोड़ने और जहर घोलने की बात अगर कोई नेता कर सकता है तो वह हैं गिरिराज सिंह। शायद उन्हें यह नहीं पता है कि छठ पर्व हर धर्म, जाति के लोग मनाते हैं उनका इस तरह का बयान बिल्कुल निंदनीय है।
गिरिराज सिंह को किया जाए गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को आड़े हाथों लेते हुए जन सुराज ने एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर दी। जन सुराज के प्रवक्ता सैयद महसयस हुसैन ने कहा कि गिरिराज सिंह का समाज को तोड़ने वाला बयान अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने अपने बयान से समाज में नफरत और भेदभाव फ़ैलाने की कोशिश की है। उनके बयान से सामाजिक उन्माद फ़ैल सकता है। यह एक आपराधिक आचरण है, उन्होंने अपने इस बयान से देश की अखंडता पर प्रहार किया है। वे अभी कपड़ा मंत्री हैं, और अब तक कई बड़े पदों पर रह चुके हैं लेकिन उनकी एक भी उपलब्धि नहीं है सिवाय समाज में नफरत फ़ैलाने के।
देश बयान से नहीं संविधान से चलता है
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से उनके सहयोगी दल जदयू ने किनारा कर लिया है। जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं होता है। इस देश की मिट्टी में आपसी प्रेम भाईचारा रहता है। यहां सामाजिक सौहार्द्र की जड़ें इतनी गहरी हैं कि इसे कोई छू तक नहीं सकता है। भारत एकता और अखंडता का देश का है। यहां लोग जाति और धर्म से उठ कर हमेशा रहे हैं। हमने देखा है कि छठ पर्व के लिए मुस्लिम महिलाएं उपवास कर चूल्हा का निर्माण करती हैं।
यह वही देश है जहां कान्हा का वर्णन रसखान करते हैं, तो राधा रानी की चुनरी सलमा बेगम सिलती हैं। यही हमारे देश की पहचान है और यह हमारी वैश्विक स्तर पर एक पहचान भी है। हमारे देश के लोगों ने कभी भी आपसी भाईचारा को खत्म नहीं होने दिया है। देश का बयान किसी के बयान से नहीं बल्कि संविधान से चलता है इसलिए इस तरह के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
भाजपा ने किया गिरिराज सिंह का समर्थन
वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं ने गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया है। मामले में भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण है शुद्धता। छठ शुद्धता के साथ हठयोग का महापर्व है। अगर गिरिराज सिंह यह कह रहे हैं कि शुद्धता के साथ हमें यह पर्व मनाना है और इसलिए हमें सारे एहतियात बरतने चाहिए। जो व्यक्ति छठ करता है उसे ही तो पता चलेगा कि क्या कितना शुद्ध रहेगा। कौन क्या बेच रहा है यह तो पता रहना जरूरी है। पहले थूक जिहाद नहीं होता था लेकिन अब जब यह सब सामने आया है तो फिर एहतियात बरतना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Breaking: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister Union Minister
Union Minister
Highlights


