Advertisment

Breaking: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन

पटना. बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थी। इसके बाद उन्हें एम्स में  भर्ती किया गया था। कल ही उन्हें तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। आज उन्होंने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

मशहूर गायिका के निधन की पुष्टि करते हुए उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।’

शारदा सिन्हा विशेष रूप से छठ गीतों के लिए मशहूर थी।

हालांकि उन्होंने बॉलीवुड के भी गाने गाए हैं। उन्हें गायन क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण  से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में कई अन्य आवर्ड भी दिया जा चुका है।

बता दें कि, शारदा सिन्हा के पति का निधन हाल में हो गया था। ब्रेन हैमरेज के कारण उनका निधन हुआ था। इसी साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी मनायी थी।

वहीं उनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...