रामगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। जिले में जगह-जगह अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ भाजपा कमिटी की ओर से अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने के लिए 17 स्थानों को चिन्हित किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। मांडू प्रखंड मुख्यालय से लेकर चुटूपालू घाटी तक कुल 17 स्थानों पर कार्यकर्ताओं के विभिन्न प्रकोष्ठ को जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत करने की अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अनपूर्णा देवी के साथ हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
आशीर्वाद लेने निकली केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...
मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...
भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...
Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...
Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...

















