Atal Clinic Controversy : ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलने पर बवाल, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सरकार पर साधा निशाना

Atal Clinic Controversy

Ranchi : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ योजना का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक’ करने का मामला गरमाता जा रहा है। इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान बताया है।

Breaking : बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल बने विधानसभा में मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को मिली नई जिम्मेदारी 

Atal Clinic Controversy : राजनीतिक दुर्भावना को भी दर्शाता है नाम बदलना

मीडिया से बातचीत में सेठ ने कहा कि “अटल जी झारखंड के निर्माता थे, उनके नाम पर शुरू की गई योजना का नाम बदलना न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना को भी दर्शाता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की मौजूदा सरकार उन शक्तियों के इशारे पर काम कर रही है, जिन्हें न राज्य से मतलब है और न यहां की जनता की चिंता।

Deoghar : चितरा कोलियरी में कोयला ढुलाई बंद, करोड़ों के नुकसान की आशंका 

Atal Clinic Controversy : अटल जी न केवल एक एक युगपुरुष थे जिन्होंने झारखंड को अस्तित्व दिया

उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अगर वास्तव में स्वास्थ्य सेवाओं पर होता तो वह क्लीनिकों की संख्या बढ़ाने, सुविधाओं में सुधार और डॉक्टरों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर काम करती। मगर नाम बदलकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। संजय सेठ ने कहा कि अटल जी न केवल एक राजनेता, बल्कि एक युगपुरुष थे, जिन्होंने झारखंड को अस्तित्व दिया। उनके नाम पर बनी किसी भी योजना से छेड़छाड़ करना जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

Ranchi Crime : स्क्रैप चोरी का बड़ा खुलासा, नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, गैंग बनाकर ऐसे देते थे घटना को अंजाम… 

उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस तरह के फैसलों को कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर जवाब भी देगी। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत अपना फैसला वापस ले और अटल जी के सम्मान को बरकरार रखे।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Munger : पति गया जेल तो प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, तीन बच्चे हुए अनाथ 

Rajasthan School Collapsed : सरकारी स्कूल बना कब्रगाह, छत ढहने से 8 मासूमों की मौत, 30 घायल 

सिनेमा हॉल के बाहर भी Saiyaara की धूम, गर्लफ्रेंड के लिए भिड़ गए दो आशिक, विडियो वायरल 

JPSC Result 2025 : टेलर का बेटा बना अफसर, लॉज से उठकर ऐसे बना प्रशासनिक अधिकारी… 

Palamu Crime : पलामू पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल अफीम डोडा और 32 लाख कैश के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार… 

Atal Clinic Controversy : “यह सरकार का मानसिक दिवालियापन है” अटल क्लिनिक पर भड़के रघुवर दास 

JPSC Result 2025 : मेहनत इतनी करो कि किस्मत भी पलट जाए, किसान का बेटा बना अफसर… 

Ranchi Breaking : ठाकुरगांव थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ शराबियों ने की मारपीट, रेड करने पहुंची थी टीम…

Dhanbad : 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img