Ramgarh : जिले के विकास की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल की है। उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत सभी पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययन की सुविधा बढ़ाना और विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को ज्ञान के प्रति जागरूक करना है।
Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर…
स्थानीय छात्रों, बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों को निःशुल्क अध्ययन की सुविधा मिलेगी
इस पहल के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करें। इन पुस्तकालयों में स्थानीय छात्रों, बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों को निःशुल्क अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
Bokaro : चास के जगन्नाथ सिंह चौधरी ऐसे बने झारखंड के थर्ड टॉपर, जानिए पूरी कहानी…
Ramgarh जिले की 25% आबादी को ‘स्वास्थ्य मित्र’ के रूप में तैयार किया जाएगा
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उपायुक्त ने एक क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की है। जिले की 25% आबादी को ‘स्वास्थ्य मित्र’ के रूप में तैयार किया जाएगा, जिन्हें सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) और फर्स्ट एड किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर दक्ष नागरिकों को तैयार करना है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर…
यह योजना जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है, जिससे आपदा के समय में किसी भी व्यक्ति को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा मिल सके। उपायुक्त की यह दोहरी पहल जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में जन-जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
एहसान मंजर की रिपोर्ट–
Dhanbad : 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में GST की टीम ने दी दबिश, 15 फर्जी कंपनियों का…
Giridih Accident : सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर, हालत गंभीर…
Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस…
Hazaribagh : जंगल में व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस…
Gumla : पेसा कानून जल्द लागू करे हेमंत सरकार, आदिवासियों को मिले उनका अधिकार-रघुवर दास…
Highlights


