Dhanbad : 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में GST की टीम ने दी दबिश, 15 फर्जी कंपनियों का…

Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले के झरिया इलाके में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। लाल बाजार निवासी प्रवीण गुप्ता के घर शुक्रवार को राज्य-कर अन्वेषण ब्यूरो (SGEIB) की चार सदस्यीय टीम ने दबिश दी। दो वाहनों में पहुंची टीम ने घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई लगभग 30 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें 15 फर्जी कंपनियों की संलिप्तता सामने आई है।

Dhanbad : आरोपी के घर पर GST की टीम ने दी दबिश
Dhanbad : आरोपी के घर पर GST की टीम ने दी दबिश

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर, हालत गंभीर… 

कई अहम दस्तावेज बरामद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन फर्जी कंपनियों के माध्यम से कोयले की खरीद और बिक्री फर्जी जीएसटी कागजात के जरिए की गई। इन कंपनियों ने न केवल फर्जी पते और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, बल्कि इनका कोई वास्तविक अस्तित्व भी नहीं है। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि कोयला किन कंपनियों से खरीदा गया और आगे किसे बेचा गया।

Dhanbad : GST की टीम
Dhanbad : GST की टीम

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : कांके में अवैध पिस्टल के साथ एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे… 

Dhanbad : दो दिनों पहले भी हुई थी छापेमारी

बताते चलें कि इससे दो दिन पहले ही संतलाल एंड एसोसिएट्स नामक एक फर्म पर भी छापेमारी की गई थी, जहां से इस बड़े घोटाले की परतें खुलनी शुरू हुईं। जांच में पता चला कि इन कंपनियों ने फर्जी तरीके से इनवॉइस जनरेट कर सरकार को टैक्स चुकाने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस… 

हालांकि, जीएसटी जांच टीम ने अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह मामला और भी बड़ा हो सकता है और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है। फिलहाल प्रवीण गुप्ता की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी से झरिया सहित पूरे कोयला क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद… 

जरुर पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

जरुर पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

जरुर पढ़ें- Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी के खिलाफ थाना पहुंच गए विधायक सरयू राय, कह दी… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...