अज्ञात अपराधियों ने महिला सफाई कर्मी को गोली मारकर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद् के आनंद बिहार मोहल्ला में बुधवार की देर रात मलिक टोला वार्ड नंबर-2 के पास मधेपुरा सदर अस्पताल के सफाई कर्मी चंदन देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौके से फरार हो गया। सफाई कर्मी के परिजन ओर बगल के लोगों ने गोली की आवाज सुनकर भयभीत हो गए और बाहर निकाल कर देखा तो सफाई कर्मी नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। सफाई कर्मी के परिजनों ने आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल मैं भर्ती करवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है।

गोली की आवाज सुनकर हम जब पहुंचे तो मेरी भाभी जमीन पर गिरा बेहोश पड़ा हुआ था – शंभू मलिक

वहीं शंभू मलिक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हम जब पहुंचे तो मेरी भाभी जमीन पर गिरा बेहोश पड़ा हुआ था। बगल के लोगों की मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मधेपुरा नगर परिषद के मलिक टोला के शंकर मलिक के पत्नी चंदन देवी मधेपुरा सदर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। वह देर रात को सदर अस्पताल से अपने घर जा रहे थे कि घर के समीप अज्ञात अपराधियों के ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

अपराधियों द्वारा सफाई कर्मी महिला चंदन देवी को गोली मारकर फरार हो गया है

इस संबंध में मधेपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा सफाई कर्मी महिला चंदन देवी को गोली मारकर फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार में ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ की शुरुआत पर पटना की छात्राओं में खुशी, जानिये क्या कहा…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img