बिहार में ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ की शुरुआत पर पटना की छात्राओं में खुशी, जानिये क्या कहा…

 

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का कार्यभार संभालते ही महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अब बिहार में स्कूल और कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड तैनात किए जाएंगे। ताकि छेड़खानी और उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पिंक पेट्रोलिंग की तर्ज पर काम करने वाली ये टीमें छुट्टियों के दौरान भी लगातार गश्त करेंगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की यह नई पहल कितनी प्रभावी होगी। इस पर राजधानी पटना की महिलाएं और कॉलेज की लड़कियों का कहना है कि ये सरकार की बहुत ही बढ़िया सोच है। इससे लड़कियां और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। इस नियम से पटना की लड़कियां काफी खुश दिखायी दे रही हैं।

एंटी रोमियो स्क्वॉड – अब मनचलों की खैर नहीं! स्कूल-कॉलेज के बाहर होगी पिंक पुलिस फोर्स – सम्राट

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम व बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बाहर पिंक पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत जो बच्चियों स्कूल कॉलेज जा रही हैं, उन्हें किसी भी रोमियो या मनचलों के द्वारा परेशान न किया जाए। बेटियों की सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की जाएगी।

यह भी देखें :

गृह मंत्री ने कहा- भू-माफिया, बालू माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके साथ ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भू-माफिया और बालू माफियाओं की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करेंगे उनके साथ बिहार की पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े : सम्राट का बड़ा ऐलान, कहा- अब मनचलों की खैर नहीं! स्कूल-कॉलेज के बाहर होगी पिंक पुलिस फोर्स

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...