UP Police ने ड्रग्स तस्करों पर कसा शिकंजा, घर से मिला रुपयों का ढेर

UP Police ने प्रतापगढ़ में एक्शन लेते हुए ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा है. अभियान के दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लायर के घर से गांजा और स्मैक बरामद हुए है. पुलिस नसीली पदार्थ के लिए तो तैयार थी और इस बात से भली भांति वाकिफ भी थी कि उनके घर से उन्हें स्मैक और गांजा जैसे नशीले पदार्थ प्राप्त होंगे. मगर उनकी आंख तब फटी की फटी रह गई. जब उनके घर से पुलिस को नोटों का पहाड़ मिला. ड्रग्स तस्कर के घर से पुलिस को लगभग दो करोड़ कैश मिली है. पुलिस इस नोट को गिनने के लिए मशीनों का सहारा ले रही है. मशीनों के साथ दर्जनों पुलिसकर्मियों द्वारा 24 घण्टे नोटों की गिनती की गई.

UP Police: जेल से संचालित किया जा रहा था ड्रग्स गैंग

मिली जानकारी के अनुसार, ये ड्रग्स गैंग जेल से संचालित की जा रही थी. पुलिस को ड्रग्स तस्करों के घर से छापेमारी के दौरान 6 किलो गांजा, 577 ग्राम स्मैक के साथ ही 2 करोड़ 1 लाख 55 हजार 345 रुपए कैश मिला. इस गैंग में दो महिला और पांच पुरुष शामिल थे. जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया.

नेशनल हॉकी प्लेयर Julie Yadav की Lucknow road accident में मौत, ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

UP Police: पुलिस ने दी पूरी जानकारी

मीडिया के साथ पूरी जानकारी साझा करते हुए एसपी राजेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इनके गैंग का भंडा फोड़ किया है. साथ ही इनके घर से जांच के दौरान पुलिस को 6 किलो गांजा, 577 ग्राम स्मैक के साथ ही 2 करोड़ 1 लाख 55 हजार 345 रुपए कैश मिला है. तस्कर राजेश मिश्र द्वारा अवैध रूप से अर्जित काली कमाई 3 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति को कुर्क की गई थी.

वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस काले धंधे को चला रहा था. तस्कर राजेश मिश्र की पत्नी पहले भी अपराध के सिलसिले में जेल जा चुकी है. जो 25 दिन पूर्व जेल से छूटकर अपने घर पहुंची थी.

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...