उपेंद्र का गिरिराज पर पलटवार, कहा- बिहार में हिंदू हो या फिर कोई भी धर्म हो, किसी को कोई खतरा नहीं

दरभंगा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के तहत रविवार को दरभंगा पहुंचे। परिसदन में संगठन विस्तार सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा कर कई निर्देश दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘हिंदू धर्म खतरा’ वाले व्यान के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है की ये उनका निजी व्यान है। इससे पार्टी को कोई मतलब नहीं है।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारत भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना हम जरूर कहेंगे कि मंत्री गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरा में है। हम इसको बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हो या फिर कोई भी धर्म हो। बिहार में कोई धर्म खतरे में नहीं है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब से सरकार में है। छिटपुट घटनाओं को अपवाद के रूप में छोड़ दीजिए तो कोई बड़ी घटना नही घटी है। बिहार में 2005 के पहले सांप्रदायिक तनाव और घटनाएं होती रहती थी। जब से बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बनी है। तब से तनाव में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा कि बिहार में चाहे हिंदू हो या फिर इस्लाम धर्म हो खतरे में नहीं है। यहां कम संख्या वाले धर्म के लोग के सामने भी कोई खतरा नहीं है। फिर यह कहना कि हिंदू धर्म खतरा में है। यह समझ ठीक नहीं है।

यह भी पढ़े : मधुबनी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- अगले साल फिर बिहार में बनेगी NDA की सरकार

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img