उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- RJD की तरफ ललन सिंह का झुकाव

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह का झुकाव राजद की तरफ है। ललन सिंह जदयू के कम राजद के ज्यादा हैं। सीएम नीतीश कुमार की राजनीति से कम और राजद की राजनीति से उनका रिश्ता ज्यादा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कम और राजद के नेता के रूप में काम ज्यादा कर रहे हैं।

कुशवाहा ने आगे कहा कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर और ज्यादा दिन तक रहते तो जदयू का नुकसान ज्यादा होता। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नीतीश कुमार और पहले ले लेते तो पार्टी कुछ दिन तक सरवाइव करेगी। लेकिन हर परिस्थिति में जदयू को बर्बाद होना ही है। महागठबंधन में जाने से जदयू का नुकसान हुआ है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर कहा कि अभी कोई संभावना की बात नहीं है। कभी ऐसी कोई परिस्थिति बनी, नीतीश कुमार को एहसास हुआ और स्थिति आई तो हमने कहा कि मदद करेंगे। फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...