बाघमारा में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी, जमकर किया हंगामा

बाघमारा. आज केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पहुंचे। उनके साथ धनबाद सांसद ढुलू महतो भी थे। इस दौरान मंत्री और सांसद ने बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के बासजोड़ा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सांसद ढुलू महतो के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बाघमारा में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी

वहीं इस दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बासजोड़ा क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बीसीसीएल सीएमडी से स्थिति की जानकारी ली। इसी दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मंच पर सांसद समर्थक द्वारा डेको आउटसोर्सिंग कम्पनी में रैयतों के स्थान पर दूसरे लोगों को नियोजन देने व गुंडा लोगों को नियोजन देने की बात कही। इस पर उपस्थित सैकड़ों लोग उग्र होकर सांसद ढुलू महतो के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सांसद ढुलू महतो को कोयला चोर कहने लगे। मौके पर उपस्थित पुलिस, सीआईएसएफ ने हंगामा कर रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं हंगामा करने वाले स्थानीय लोगों ने सांसद ढुलू महतो पर गम्भीर आरोप लगाते हुए लोगों को बेरोजगार करने व स्थानीय लोगों को गुंडा कहलवाने का आरोप लगाया। वहीं बीसीसीएल के मंच को अपना मंच बनाने की बात कही।

बाघमारा से सूर्यदेव मांझी की रिपोर्ट

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...