यूपी विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक पर भड़के स्पीकर ने कहा – सदस्यता खत्म करा दूंगा…

डिजिटल डेस्क : यूपी विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक पर भड़के स्पीकर ने कहा – सदस्यता खत्म करा दूंगा… । बुधवार को यूपी विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा काटना शुरू किया। उसी क्रम में विपक्षी विधायकों ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया तो स्पीकर सतीश महाना भड़क गए।

सपा विधायक अतुल प्रधान को सीधे संबोधित करते हुए पहले स्पीकर ने असंसदीय नारे लगाने से रोका लेकिन जब वो नहीं माने तो स्पीकर सतीश महाना कड़क लहज में बोल उठे। कहा कि – मैं प्रिविलेज के अंतर्गत आपकी सदस्यता खत्म करवा दूंगा।

विपक्षी विधायकों के आपत्तिजनक नारों पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना…

विपक्ष के आपत्तिजनक नारों पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भड़क गए। विपक्षी विधायकों ने असंसदीय शब्‍दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी पर वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने स्‍पीकर सतीश महाना से भी शिकायत की।

स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से नारेबाजी तत्‍काल रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। उसी पर स्पीकर सतीश महाना से कहा कि ये गलत हो रहा है। फिर  स्पीकर सतीश महाना ने विपक्ष के विधायकों को असंसदीय नारे लगाने से रोका लेकिन वो नहीं माने।

मना करने पर भी हंगामे पर उतारू विधायक पर भड़के स्पीकर,बोले – इन्हें उठाकर बाहर निकालो…

इस पर स्पीकर सतीश महाना काफी गुस्‍से में नजर आए और अपने आसन से खड़े हो गए। बार-बार कहने के बावजूद जब सपा विधायक अतुल प्रधान हंगामा करने से बाज नहीं आए तो स्पीकर सतीश महाना का गुस्सा फूटा।

स्पीकर ने अतुल प्रधान से कहा कि – ‘आप सबसे ज्यादा माहौल खराब कर रहे हो। आप सदन में ऐसे शब्‍दों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। आप इस प्रकार की भाषा का एकदम प्रयोग नहीं कर सकते। इनको उठाकर सदन से बाहर निकाल दीजिए…’। 

स्पीकर सतीश महाना  ने कहा कि वह अतुल प्रधान की सदस्‍यता भी खत्‍म कर सकते हैं। फिर स्पीकर ने मार्शल को सपा विधायक अतुल प्रधान को बाहर भेजने का आदेश दे दिया।

बुधवार को यूपी विधानसभा में सपा विधायक के असंसदीय बर्ताव पर भड़के स्पीकर सतीश महाना।
बुधवार को यूपी विधानसभा में सपा विधायक के असंसदीय बर्ताव पर भड़के स्पीकर सतीश महाना।

सपा विधायक अतुल प्रधान पूरे सत्र के लिए हुए निष्कासित, गुस्से में बोले स्पीकर – …तो छोड़ दूंगा कुर्सी…

फिर तो स्पीकर ने तत्काल हंगामा कर रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्‍कासित कर दिया। इस दौरान सदन में विपक्षी विधायक तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते रहे।

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि आजादी का मतलब ये नहीं है कि सदन में कोई कुछ भी बोलकर निकल जाए।

स्‍पीकर सतीश महाना ने कहा कि – ‘अगर विपक्ष के लोग इस तरह की भाषा बोलेंगे तो सत्‍ता पक्ष की तरफ से बोली जाने वाली भाषा भी उनको स्‍वीकार करनी होगी। फिर आप उस पर आपत्ति नहीं करेंगे।

…(अतुल प्रधान से गुस्‍से में…) आप मुझसे बहस करोगे। मैं आपको सदन से बाहर निकालने का आदेश देता हूं। … जिस दिन मेरे ऊपर सवाल उठेगा मैं अध्‍यक्ष की कुर्सी छोड़ दूंगा’।

बुधवार को यूपी विधानसभा में सपा विधायक के असंसदीय बर्ताव पर भड़के स्पीकर सतीश महाना का अंदाज।
बुधवार को यूपी विधानसभा में सपा विधायक के असंसदीय बर्ताव पर भड़के स्पीकर सतीश महाना का अंदाज।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जवाब के दौरान विपक्षी विधायकों ने शुरू किया हंगामा काटना, फिर तो खूब गरमाया माहौल…

बुधवार को यूपी विधानसभा में माहौल के गरमाने के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जवाब जारी था। विपक्ष के कई विधायकों ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल पूछे थे। उसी का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बिफर पड़े।

ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के सवालों पर ही सवाल उठा दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि – ‘सपा के लोग बिना सवाल देखे ही साइन कर देते हैं’। 

ब्रजेश पाठक के बयान के बाद सपा और कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। उस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। उसी पर पूरा बवेला उठ खड़ा हुआ।

बुधवार को सतीश महाना सदन में।
बुधवार को सतीश महाना सदन में।

पहले स्पीकर सतीश महाना ने विपक्ष के विधायकों को असंसदीय नारे लगाने से रोका लेकिन जब वो नहीं माने तो समाजवादी पार्टी के  विधायक अतुल प्रधान को सदन से बाहर जाने का आदेश दे दिया। स्पीकर सतीश महाना ने विपक्ष को मर्यादा में रहने की हिदायत दी। लेकिन हंगामा बढ़ता देख सदन को थोड़े समय के लिए स्थगित कर दिया गया।

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...