DM चेंबर के पास रिकॉर्ड रूम के बाहर हंगामा

335
Advertisment

मोतिहारी : मोतिहारी के समाहरणालय परिसर में आज रेकॉर्ड रूम के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। एक वर्ष से नकल के लिए रेकार्ड रूम का चक्कर लगा रहे एक वकील ने अपना आपा खोते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर दलाल बताते हुए उसके साथ खींचतान करने लगे। डीएम चेम्बर के पास जिला रेकॉर्ड रूम के बाहर कुछ देर तक हंगामा चलता रहा।

Advertisment

हंगामे के बीच वकील रिकार्ड रूम के बड़ा बाबू मुन्ना सिंह पर आरोप लगाते हुए कथित दलाल के साथ जबरदस्ती करते दिखे। वकील का आरोप है कि रिकार्ड रूम में एक वर्ष पूर्व उनका सवाल फ़ाइल है पर अभी तक नकल नही मिला है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement