अपराधियों ने घात लगाकर एक युवक को मारी गोली

जमुई : जमुई के महिसौढ़ी इलाके में अपराधियों ने घात लगाकर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक पवन साह जदयू का नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है। परिजनों की माने तो वह समान खरीदकर वापस घर लौट रहा था, उसी समय अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया। आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल पटना रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थानाध्यक्ष के साथ एसपी और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान वहां लगे सीसीटीवी को जब खंगाला गया तो एक व्यक्ति गोली मारते दिखा। फिलहाल पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि हर पहलू की जांच कर जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...