यूक्रेन पर रूस के हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, कहा- तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प है

यूक्रेन पर रूस के हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, कहा- तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प है

न्यूयार्क : यूक्रेन पर रूस के द्वारा हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है.

जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाए जा रहे,

प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प ‘तीसरा विश्व युद्ध’ की शुरुआत होगी.

बाइडेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि सिर्फ विकल्प हैं,

रूस के साथ युद्ध लड़ा जाए और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की जाए.

या दूसरा विकल्प ये है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत काम करें,

उन्हें ऐसा करने के लिए एक कीमत चुकानी पड़े.

बाइडेन ने कहा कि ऐसी कोई ऐलान नहीं किया गया जो तत्काल हो.

मुझे लगता है कि ये आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध इतिहास में सबसे व्यापक प्रतिबंध हैं.

रूस पर लगे कई प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है.

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और आर्मी चीफ की संपत्तियों को जब्त करने का ऐलान किया है.

रूस को भुगतना होगा इसका खामियाजा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन पर हमला करने के एवज में रूस को इसका खामियाजा भुगतना होगा. क्योंकि रूस के इस बेवजह हमले की वजह से यूक्रेन के लोग संकट का सामना कर रहे हैं. इसकी रूसी सरकार को एक गंभीर आर्थिक और राजनयिक कीमत चुकाएगी.

कीव से 30 किमी की दूरी पर रूसी सेना

उधर, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से 30 किलोमीटर दूर है. हालांकि, अधिकारी ने ये नहीं बताया कि कितने रूसी सैनिक यूक्रेन में दाखिल हुए हैं. लेकिन अमेरिका का अनुमान है कि यूक्रेन की सीमा के पास रूस के करीब 1.5 लाख सैनिक जमा थे. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रही रूसी सेना की गति अस्थायी रूप से धीमी हो गई है. इसकी वजह सैन्य कठिनाइयों और यूक्रेन की मजबूत जवाबी कार्रवाई है.

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...