Ranchi : दुकान की आड़ में चलाता था नशा का कारोबार, दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार…

Ranchi : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची के चान्हों में पुलिस नशाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक सोंस निवासी अफरोज आलम के दुकान से चान्हो पुलिस ने छापेमारी कर दो किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। गुरुवार को चान्हो थाना प्रभारी अजीम अंसारी के नेतृत्व में चान्हो, सोस, बिजुपाड़ा,चोरिया मोड़ समेत कई जगहों पर गांजा ,डेंड्राइट ,कोरेक्स और व्हाइटनर बेचने वालों पर कारवाई की गई।

एक व्यक्ति गिरफ्तार

डेंड्राइट, कोरेक्स आदि बेचनेवाले को थाने बुलाकर उन्हें हिदायत दी गई और कहा गया कि आगे से अगर उन्हें डेंड्राइट, कोरेक्स और व्हाइटनर बेचते हुए पकड़ा गया। इसी क्रम में अफरोज आलम नामक व्यक्ति से गांजे की बरामदगी हुई।

मौके पर युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई और संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है। पुलिस अब गांजा के धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

https://youtube.com/22scope

ranchi ranchi

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img