Uttar Pradesh : CM Yogi ने मंत्रियों को नए सिरे से दी जिलों की जिम्मेदारी, दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास 25-25 जिलों का प्रभार

लखनऊ : Uttar PradeshCM Yogi ने मंत्रियों को नए सिरे से दी जिलों की जिम्मेदारी, दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास 25-25 जिलों का प्रभार। CM Yogi की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्व.प्र.), राज्य मंत्रियों को उनके नवीन प्रभारी जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसमें CM Yogi ने स्वयं और अपने साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 25-25 जनपदों की समीक्षा हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसमें 4-4 माह के रोटेशन पर जिलों का प्रभार परिवर्तित होता रहेगा।

CM Yogi की दो टूक – फील्ड में उतरें प्रभारी मंत्री, जनता से करें संवाद

CM Yogi ने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय और संगठन को साथ लेकर चलने का आग्रह किया है। सरकार की लोक-कल्याण की नीतियों और योजनाओं को जनता तक ले जाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रभारी मंत्रियों को CM Yogi ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में मंत्रीगण प्रत्येक माह में कम से कम एक बार 24 घंटे के लिए अपने प्रभारी जनपद में प्रवास करेंगे।

शासन से संबंधित मुद्दों को सभी प्रभारी मंत्री कोर कमेटी से चर्चा करके प्रत्येक माह शासन में संबंधित विभाग व मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करेंगे।

इसी क्रम में CM Yogi ने कहा कि जिले के सम्मानित प्रबुद्ध नागरिक, धर्माचार्यों, प्रगतिशील किसानों, व्यापारिक संगठनों सहित सामाजिक नेताओं के समूहों के साथ प्रत्येक प्रवास में किसी एक के साथ बैठक अवश्य होनी चाहिए। जिले की समीक्षा बैठक में जनशिकायतों को मेरिट के आधार पर निस्तारित किया जाना अपेक्षित है।

कानून व सुरक्षा संबंधी विषयों, राजस्व विभाग से जुड़े हुए विषयों को जैसे वरासत, पैमाइश, नामांतरण, लैण्ड यूज सहित IGRS, CM Helpline आदि की समीक्षा कर मेरिट के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इसकी समीक्षा की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग को अनिवार्य रूप से भेजी जानी चाहिए।

साथ ही CM Yogi ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, विद्यालय, राजकीय महाविद्यालयों, निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी विश्वविद्यालयों – महाविद्यालयों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, पॉलीटेक्निक-आईटीआई के संचालन की समीक्षा की जाए।

17 को पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे यूपी में शुरू होगा स्वच्छता अभियान

CM Yogi ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ होना है सभी प्रभारी मंत्रीगण अपने-अपने प्रभार के जनपद में इस कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता का यह अभियान जनांदोलन बने, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

इसी क्रम में CM Yogi ने मंत्रियों से कहा कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करें। लगे हाथ आयुष्मान कार्ड, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सालयों में चिकित्सकों ल पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता आदि को भी जांचें।

आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, ग्राम सचिवालयों के निर्माण, गाँव में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण भी करना सभी मंत्रियों के लिए आवश्यक है।

CM Yogi ने मंत्रियों को सरकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने को कहा

यही नहीं, CM Yogi ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं, लोककल्याणकारी योजनाओं का स्थानीय स्तर पर प्रवास के दौरान भौतिक सत्यापन भी होना चाहिए। इसी क्रम में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों, ग्राम सचिवालय, क्रय केन्द्र, फेयर प्राइस शॉप, कृषि विज्ञान केन्द्र में से किसी एक का भौतिक निरीक्षण प्रवास के दौरान करना अपेक्षित है।

CM Yogi ने समझाया कि स्थानीय पर्यटन विकास की संभावनाओं की तलाशकर प्रचार-प्रसार पर चर्चा होनी चाहिए। जनपद में प्राप्त निवेश के प्रस्तावों की समीक्षा कर उद्यमी मित्रों और स्थानीय बैंकर्स के साथ चर्चा की जाए।

CM Yogi ने कहा कि सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जनपद में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ यातायात समस्या के सम्बन्ध में बैठक करें। जनपद में सड़क सुरक्षा के उपायों की समीक्षा करें।आकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा अनिवार्य रूप से जिले की समीक्षा बैठक में होनी चाहिए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates