कोविड टीकाकरण में नंबर 1 बना जमशेदपुर, कीनन स्टेडियम में खोला गया वैक्सीनेशन सेंटर

जमशेदपुरः कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कीनन स्टेडियम में वैक्सीन सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही राज्य में जिला टीकाकरण में नंबर वन बन गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह वैक्सीनेशन सेंटर को खोला है। इस सेंटर पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी टीका दिया जाएगा, क्योंकि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। इस सेंटर में 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि जिन लोगों को टीका लेना है उन्हें अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यहां पर बैठकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करेंगे। जिला प्रशासन ने आम लोगों के हितों का ख्याल रखते हुए इस तरह की नई तरकीब निकाली। शहरी इलाकों में भी बहुत लोगों के पास मोबाइल नहीं है और है भी तो सामान्य जिस पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन ने कीनन स्टेडियम में वैक्सीनेशन सेंटर खोल आम लोगों के लिए सराहनीय कार्य किया है। जहां गरीबों को आसानी से टीका मिल सकेगा। इस सेंटर में बिना रजिस्ट्रेशन के भी कोविड टीका लेने आते हैं साथ ही साथ उनको सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। 

रिपोर्ट-लाला जबीन

15 से 18 साल के बच्चों का 3 जनवरी से टीकाकरण को लेकर बैठक

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img