वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पीएम मोदी! एयरपोर्ट पर मिले, क्रिकेटर को लेकर जानिए क्या कहा

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 संस्करण में अपनी पहचान बनाए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 2025 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर के साथ पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद अपने गृहनगर लौटे वैभव सूर्यवंशी इस मुलाकात के दौरान अपने परिवार के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें युवा क्रिकेटर की असाधारण बल्लेबाजी कौशल की प्रशंसा की।

वैभव ने आईपीएल से बनाई पहचान

वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 13 साल थी, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पिछले साल जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ़ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

इसके बाद वैभव ने लगातार प्रदर्शन किया। सात मैचों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर मजबूत ओपनिंग साझेदारी की। हालांकि, 28 अप्रैल को जयपुर में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ खेले गए मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

35 गेंदों में लगाई तेज सेंचुरी

सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 35 गेंदों में हासिल की। ​​उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत रॉयल्स ने आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...