28 जनवरी को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए कारण

पटना : पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए 28 जनवरी यानी बुधवार को यातायात एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है। जिसके कारण कल बुधवार को एक दिन के लिए मेट्रो रेल सेवा परिचालन आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए Patna Metro Rail Corporationलिमिटेड खेद प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्य मेट्रो सेवा की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं बेहतर संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

29 जनवरी गुरुवार से मेट्रो की राजस्व सेवा पूर्व की तरह नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी – सहायक जल संपर्क पदाधिकारी

पटना मेट्रो के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी गुरुवार से मेट्रो की राजस्व सेवा पूर्व की तरह नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 28 जनवरी को वह वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करें और पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सहयोग प्रदान करें।

Patna Metro Rail 22Scope News

यह भी पढ़े : पॉलिटेकनिक संस्थानों में छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण व प्लेसमेंट, जानिए कैसे…

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...