Jharkhand: CM Hemant Soren से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की।
रामनवमी शोभायात्रा के लिए किया गया निमंत्रित
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने CM Hemant Soren को आगामी 27 मार्च 2026 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रणों को हर्षपूर्वक स्वीकार किया और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाया जाए।
उन्होंने अधिकारियों व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और पूरा पर्व शांति व सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो।
इन्होंने की CM Hemant Soren से मुलाकात
इस अवसर पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें महावीर मंडल महानगर समिति के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, संरक्षक पवन बजाज, प्रवक्ता बादल सिंह, महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव, पूर्व मंत्री सतीश यादव, रामनवमी श्रृंगार समिति, महावीर चौक के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिंह, मुख्य संरक्षक रिंकू वर्मा, महावीर मंडल तपोवन मंदिर निवारणपुर के अध्यक्ष सुशील दुबे, सचिव राजीव रंजन, सह सचिव अभिषेक सिंह, डोरंडा महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे, संरक्षक संजीत यादव तथा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सागर कुमार शामिल थे। मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी उपस्थित रहे।
Highlights


