वीएचपी ने की धर्मांतरण पर कानून बनाने की मांग, राज्यपाल से भी करेंगे मुलाकात

रांची : वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि झारखंड के जिन जिलों में आदिवासियों की संख्या अधिक है वहां धर्मांतरण ज्यादा हो रहा है. शिक्षा और चिकित्सा का लाभ देकर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है. राज्य में हो रहे धर्मांतरण को रोकना बहुत जरूरी हो गया है. उक्त बातें रांची आये आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. धर्मांतरण पर कानून बनाने की मांग को लेकर वीएचपी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्यपाल रमेश बैस से भी मुलाकात करेंगे.

उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों को सरकार चला रही है उसे वापस हिंदू समाज को दिया जाए. लव जिहाद के मामले पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार कड़े कानून बनाये, तभी जाकर लव जिहाद रूकेगी. वहीं जनसंख्या पर कहा कि जनसंख्या नीति ऐसी हो, जिसमें परिवार को छोटे रखा जा सके.

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर पर वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि 2024 जनवरी तक राम मंदिर में पूजा शुरू होगी. सभी लोग नए परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का दर्शन कर सकेंगे. वहीं झारखंड सरकार के कामकाज पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की.

मोदी सरकार क्यों नहीं बनाती कानून- कांग्रेस

धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर दिए गए केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि समाज में फूट डालने के लिए वीएचपी काम कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार इस पर कानून क्यों नहीं बनाती है. लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए. उन्होंने कहा कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार थी तब वीएचपी के लोग क्यों चुप थे.

रिपोर्ट : शाहनवाज

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...