हेमंत सरकार के संरक्षण में राज्य में बढ़ा लव जिहाद और धर्मांतरण-प्रदीप वर्मा

रांचीः भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आज राज्य में बढ़ते लव जिहाद, धर्मांतरण और गो तस्करी के मामलों में राज्य सरकार पर प्रेसवार्ता कर बड़ा हमला बोला।

ये भी पढ़ें-वोट उन्‍हें ही मिलेगा जो सरना धर्म कोड लागू करेगा…

वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने में लगी हैं। जबसे हेमंत सरकार बनी है पूरे प्रदेश में आंतरिक विधि-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही। उन्होंने हाल में ही पाकुड़ जिले में धर्मांतरण की घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ जिला में पहाड़िया जनजाति के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।

समुदाय विशेष के द्वारा किया जा रहा है जबरन धर्मांतरण

जहां समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा लगातार पहाड़िया बेटियों, पुरुषों को जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों पहाड़िया बेटी रुबिका की हत्या भी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें-ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल 

पाकुड़ जिला के रामचंद्रपुर के रहनेवाले रिनॉय पहाड़िया के साथ हुए वारदातों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सायनारा खातून नाम की महिला ने रिनॉय पहाड़िया के साथ योजनाबद्ध तरीके से दोस्ती की और पहाड़िया रीति से शादी का प्रस्ताव दिया।

धर्मांतरण कराने वाले तत्वों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है

शादी की स्वीकृति के बाद सायनारा खातून ने उसपर धर्मांतरण का दबाव डाला, निकाह के लिए गलत तरीके से दबाव डाला गया और फिर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं विरोध करने पर रिनॉय पहाड़िया को जबरन प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव डालते हुए मारपीट भी की गई।

ये भी पढ़ें-4 साल में पूरे झारखंड में 6128 अपहरण, 6474 हत्याएं हुई-भानु प्रताप शाही 

आगे उन्होंने कहा कि रिनॉय द्वारा जब थाना में इसकी शिकायत की जाती है तो उसे डांटकर भगा दिया जाता है। और जब उसके बाद रिनॉय एसपी पाकुड़ से शिकायत करते हैं तो आज तक कोई कारवाई नहीं होती है। इससे स्पष्ट है कि धर्मांतरण कराने वाले तत्वों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

ये भी पढ़ें-वोट उन्‍हें ही मिलेगा जो सरना धर्म कोड लागू करेगा…

वर्मा ने कहा कि आदिवासी की पहचान अस्तित्व उनके धर्म और संस्कृति से जुड़ा है लेकिन आज राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर कानून के होते हुए भी हेमंत सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। आज संथाल परगना के साहेबगंज, पाकुड़ आदि जिलों की स्थिति भयावह है। समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दूसरी, तीसरी पत्नी बनाकर आदिवासी लड़कियों की जमीन हड़प कर उनकी हत्या की जा रही है।

संथाल परगना गो तस्करी का कोरिडोर बन गया है

गो तस्करों के बढ़ते मनोबल पर वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से राज्य की सीमा सटी होने के कारण संथाल परगना गो तस्करी का कोरिडोर बन गया है। गो तस्करों को हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है। गो तस्करी की कमाई में राज्य के सत्ताधारियों की हिस्सेदारी है। सत्ताधारी गो तस्करी में शामिल भी हैं।

ये भी पढ़ें-शादी का वादा कर शारीरिक शोषण, युवती पहुंची थाना… 

उन्होंने कहा कि गो तस्करों द्वारा दरोगा संध्या टोपनो की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे सांसद पर ही मुकदमा करा दे रहे।

पिछले दिनों सांसद निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाना में अफरोज और मुस्ताक को पकड़कर सुपुर्द किया लेकिन गो तस्करों पर कारवाई सुनिश्चित करने के बजाय पुलिस ने दोनों आरोपियों को भागते हुए दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उल्टा सांसद दुबे पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।

ईडी से संताल परगना में गो तस्करी मामले की जांच कराने की मांग

ये सारे साक्ष्य बताते हैं कि राज्य सरकार कैसे गो तस्करों का संरक्षण कर रही। उन्होंने कहा कि ईडी ने संथाल परगना में पत्थर, खनिज की तस्करी की तरह गो तस्करी के मामले को भी संज्ञान में लिया है। हजारों करोड़ के उजागर भ्रष्टाचार की तरह ही गो तस्करी से संबंधित बड़े मामले भी उजागर होंगे।

ये भी पढ़ें-सीएम को ED के सांतवे समन के बाद विधायक बिरंची नारायण ने ये क्या कह दिया ! 

उन्होंने ईडी से पोड़ैयाहाट, सरैयाहाट, पाकुड़, दुमका के गो तस्करी मामलों के साथ मोहनपुर थाना में दर्ज मामले को भी संज्ञान में लेकर जांच करने की मांग की। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह,सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान भी उपस्थित थे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...