VHP के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के समाहरणालय पर किया विरोध प्रदर्शन

सासाराम : विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले इन लोगों ने शिव घाट से एक विरोध मार्च निकाला। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ यह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना भी शुरू किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही मुर्शिदाबाद हिंसा में दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग किया जा रहा है।

Goal 6 22Scope News

पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है – VHP कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। हिंदू परिवार लगातार राज्य छोड़कर दूसरे प्रांतों में शरण ले रहे हैं। अपने ही देश में हिंदू शरणार्थी बन गए हैं। इसके बावजूद वहां की सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : युवक हत्याकांड, सासाराम पुलिस ने सुलझा लिया मामला, तीन गिरफ्तार…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

spot_img

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img