युवक हत्याकांड, पुलिस ने सुलझा लिया मामला, 3 गिरफ्तार

सासाराम : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बुधवार 16 अप्रैल की रात चंद तन पहाड़ी के पास युवक मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या के मामले को सुलझा लिया है। मामले में मृतक के दोस्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि आपसी रंजिश में यह इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या से पहले इन लोगों ने नशा भी किया और बाद में एक ई-रिक्शा में बैठकर मजनू गाड़ी को गोली मार दी गई। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई थी। इसके बाद वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस ने तक्कू, शमशाद और खालिद को किया है गिरफ्तार

आपको बता दें कि सासाराम पुलिस ने तक्कू गद्दी, शमशाद गद्दी और खालिद गद्दी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी मृतक मजनू गद्दी के साथ रहने वाले लोग ही हैं तथा एक ही मोहल्ले के हैं। बता दें कि मजनू गद्दी की हत्या के बाद उसकी मां आयशा खातून की भी सदमा लग जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीपीओ-2 कुमार वैभव के नेतृत्व में मामले की जांच की गई। जिसमें तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया। इन सभी का अपराधिक इतिहास भी है। जिसमें से एक आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की। उसके बाद इस केस का उद्भेदन हुआ है। अपराधियों ने वारदात में अपनी संलिप्त स्वीकारी है।

यह भी पढ़े : साठा से लूटी गई ई-रिक्शा 50 घंटे के अंदर बरामद, छह गिरफ्तार…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...