भूमि विवाद को लेकर डीसी ऑफिस के समीप पीड़ित ने शुरू किया आमरण अनशन

बोकारोः भूमि विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमशोबाद निवासी बनवाली गोप ने अपने बड़े भाई, भतीजे के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आमरण अनशन शुरू किया.

बनमाली गोप ने बताया कि उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने उसके पुस्तैनी जमीन पर कब्जा जमाकर घर बना लिया. जब हिस्सेदारी मांगते है तो, मारपीट पर पर उतारू हो जाते हैं. उसने बताया कि कई बार न्याय के लिए चास मुफस्सिल थाना गया. लेकिन उसे न्याय नहीं मिला, लिहाजा वह एसपी से न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है. बनमाली गोप ने बताया कि कई बार थाना गए, दो बार पुलिस भी गांव गई. लेकिन हमारे समस्या का समाधान नहीं हुआ.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img