बिहार बजट सत्र का आज से आगाज, कल मंत्री बिजेंद्र यादव पेश करेंगे बजट

पटना : बिहार में आज यानी दो फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है जो 27 फरवरी तक चलेगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से होगी जो सेंट्रल हॉल में सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बिहार की नीतीश कुमार सरकार के नए कार्यकाल का अहम विधायी सत्र शुरू होने वाला है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।

सत्र की कार्यवाही और बजट कार्यक्रम

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। विधानसभा और विधान परिषद, दोनों की कार्यवाही प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। तीन फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के नए कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा कक्ष में अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मुलाकात की। साथ ही सीएम नीतीश विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की।

Bihar Vidhansabha 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने किया स्वागत, कहा- केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...