यूपी के Mirzapur में महाकुंभ से लौटते तेलंगाना के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार, 4 की मौत

वाराणसी / मिर्जापुर : यूपी के Mirzapur में महाकुंभ से लौटते तेलंगाना के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार, 4 की मौत। यूपी में वाराणसी से सटे मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में मिर्जापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही Mirzapur के पुलिस – प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद लगे जाम को हटवाते हुए ट्रैफिक को सुचारू करवा दिया गया है।

ट्रक में पीछे से टकराया श्रद्धालुओं का वाहन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती देर रात देर रात लालगंज-Mirzapur रोड पर तुलसी गांव स्थित किसान ढाबा के पास हुआ। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के यात्रियों का वाहन प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहा था। वाहन की रफ्तार तेज थी।

मिर्जापुर में हादसास्थल पर पहुंची पुलिस
मिर्जापुर में हादसास्थल पर पहुंची पुलिस

वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उपचार के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) ने दम तोड़ दिया।

इसी हादसे में घायल मोतीलाल (40) निवासी संगारेड्डी (तेलंगाना), वीरेंद्र कुमार (32) निवासी शंभूपुरा (वाराणसी) और राहुल (26) निवासी वाराणसी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...