GAYA में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, जमीनी विवाद सुलझाने गई थी पुलिस

गया: गया में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी मामले में विवाद को सुलझाने पुलिस की टीम गई थी तभी एक पक्ष के लोगों ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

महिला पुलिसकर्मी को बाद में मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मामले में मुफस्सिल थाना में सुरेश सिंह, प्रिंस कुमार, सुमंती देवी, खुशबू कुमारी, गूंजा कुमारी और रिंकी कुमारी के ऊपर मामला दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिकहर गांव निवासी सुरेश सिंह के रिश्तेदार विभा सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। जिस जमीन को लेकर विवाद था उस पर दूसरा पक्ष भूमि पूजन के लिए पहुंचा तो सुरेश सिंह और उनके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद विभा सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची, उसके बाद दोनों पक्ष के बीच किसी तरह मामले को शांत किया,और पुलिस चली गई। लेकिन एक बार फिर विभा सिंह ने भूमि पूजन करना शुरू कर दी इसके बाद फिर दोनो के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। पुलिस फिर समझाने गई तो सुरेश सिंह के पक्ष महिला पुलिस गर्मी से उलझ गई और एक-एक कर महिला पुलिस कर्मी के ऊपर कई थप्पड़ जड़ दिए।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर PAPPU YADAV का पलटवार, कहा ‘जो बोलना है बोलें, जनता सब देख रही’

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Highlights

Saffrn

Trending News

MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से...

पटना : बिहार विधान परिषद (BLC) की खाली हो रही सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार...

सुगौली में बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित लूट की वारदात को समय रहते विफल...

रोड सेफ्टी बैठक में भड़के नेता, कहा- साल भर बाद मीटिंग...

गयाजी : ​बिहार के गया जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेताओं का बड़ा गुस्सा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों...

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img