घूस लेते कार्यपालक सहायक का वीडियो वायरल, SDO ने जांच का दिया आदेश

औरंगाबाद : औरंगाबाद में दाउदनगर अनुमंडलय कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक का पैसा लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यपालक सहायक द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही है। वायरल वीडियो में आरटीपीएस का डेटा ऑपरेटर खुलेआम घूस मांगता दिख रहा है। प्रमाण पत्र बनवाने वाला छात्र गिड़गिड़ा रहा कि उसके पास पैसे नहीं है, पचास रुपए पहले दे चुका हूं। मुझे आज ही ओबीसी प्रमाण पत्र का काम है। इस पर डाटा ऑपरेटर कहता है कि साइट स्लो चल रहा है। पैसा दीजियेगा का तभी बनेगा। लोग खुशी-खुशी 200 से 300 रुपये दे देते हैं, आपसे 150 रुपए लेंगे 100 रुपया और दीजिए।

वहीं दूसरे वीडियो में डाटा ऑपरेटर घुस लेते दिख रहा है। वीडियो में घूस लेते और पैसा मांगते दिख रहा शख्स दाउदनगर आरटीपीएस काउंटर पर तैनात डेटा ऑपरेटर मनीष कुमार बताया जा रहा है। इस संबंध में दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। कार्यालय के वरीय अधिकारी एसडीएम प्रियव्रत रंजन को जांच का आदेश दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, इस संबंध में ऑपरेटर मनीष कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो फर्जी है। जल्दी कार्य को लेकर आरटीपीएस काउंटर पर बहस हुआ था। इसी दिन से मेरे खिलाफ साजिश रचा जा रहा है। रिश्वत की बात गलत है। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

https://22scope.com/salute-to-the-skill-the-women-of-aurangabad-created-history/

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img