पुलिसकर्मी के बेटे का तमंचे पर डिस्को और फायरिंग करने का वीडियो वायरल

गया : गया शहर में तमंचे पर डिस्को और फायरिंग करने का ताज़ा मामला सामने आया है, फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तमंचे पर डिस्को और देसी कट्टे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल है। हालांकि वीडियो कब और कहां की है, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। बहरहाल, तमंचे से फायरिंग करने वाला युवक पुलिस कर्मी का बेटा बताया जा रहा है और गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी का रहने वाला श्याम नामक युवक है, इस दौरान उसका सगा भाई राम यादव समेत दर्जन भर युवक भी मौके पर देखे जा रहे हैं।

फ़ेसबुक पर पोस्ट की गई तमंचे पर डिस्को और फायरिंग करने का वीडियो

चंदौती थाना क्षेत्र के गौतम नगर के रहने वाले एक युवक का 3.15 बोर के देसी कट्टे से हथियार लहराते बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, यह वीडियो रामराज यादव साहब नामक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई है। फेसबुक पर पोस्ट करने वाला कोई और नहीं फायरिंग करने वाले युवक श्याम नामक युवक सगा भाई राम यादव बताया जा रहा है। वायरल किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है। हथियार लिया युवक कई लड़कों के साथ किसी सुनसान स्थान पर डीजे की गाने पर डांस कर रहा है,अब बर्थडे पार्टी मना रहा है। हथियार लहराने के दौरान सामने से वीडियो बनाने वाले युवक बार-बार कहते हुए सुनाई दे रहा है श्याम सामने देखना, श्याम सामने देखना, कहकर वीडियो बनाता है और युवक भी बड़े आराम से बेखौफ होकर हाथों में हथियार लेकर वीडियो बनवा रहा होता है, फिर आसमानी फायरिंग करता है। उसके बाद वहां मौजूद सभी उसे डीजे की धुन पर नाचते हुए हैप्पी बर्थडे टू यू बोलते हैं।

गौरतलब है कि जिले में बर्थडे पार्टी हो या बार-बालाओं के साथ डांस या फ़िर हो कोई कार्यक्रम उसमें हर्ष फायरिंग करना हाल के दिनों में गया में इस प्रकार की घटना का बदमाशों के बीच प्रचलन बढ़ता काफी बढ़ता जा रहा है। जहां कुछ दिन पहले ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा में मोहर्रम के अखाड़ा जुलूस में एक युवक का बंदूक लेकर घूमते वीडियो वायरल हुआ था। वहीं दूसरी ओर नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मुखिया पति का बार बालाओं के साथ डांस करते हुए फायरिंग करने का है।

इस तरह की घटना की जानकारी हुई है। आरोपी को चिन्हित किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए संबंधित पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल वक्त आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया गया है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा हो पाएगा वीडियो कब और कहां की है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...

Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव,...

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग...

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: 350 सहायक आचार्यों को इस माह मिलेगा...

 झारखंड में 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी अपडेट।Jharkhand Teacher Recruitment Update...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img