सिमडेगा : बानबिरा बाजार में 2 महिला चोरो की जमकर पीटाई की गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों महिलाएं बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी। मोबाइल और नकदी रुपये की चोरी कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने
दोनों महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई।
बता दें कि सिमडेगा शहरी क्षेत्र में लगने वाले हाटो में भी छत्तीसगढ़ से कुछ महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आती है। पूर्व में भी कुछ महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दे चुकी है।