असामाजिक तत्वों ने स्व. रामविलास पासवान की तोड़ी प्रतिमा

मोकामा : देश के दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ दी गई। असामाजिक तत्वों ने ईंट से कूचकर प्रतिमा की नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। दलित नेता की प्रतिमा तोड़ने की यह घटना मोकामा टाल क्षेत्र के चाराडीह में हुई है, जहां राम विलास पासवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। असामाजिक तत्वों की इस हरकत के बाद मोकामा से दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर घोसवरी प्रखंड के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने चाराडीह पहुंच कर मामले की जांच की। इस घटना की प्राथमिक दर्ज की जा रही है। दलित कार्यकर्त्ता मिथिलेश पासवान की लिखित तहरीर पर पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। दलित नेता की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर इलाके में रोष है।

यह भी पढ़े : कपड़े के बड़े दुकानदार से मांगी गई पांच लाख रुपए की रंगदारी…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट 

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...

Anand Mahindra Bihar Museum: बिहार की विरासत ने जीता आनंद महिंद्रा...

Anand Mahindra Bihar Museum, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय ने दुनिया...

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...