Advertisment

बिजली की समस्याओं से तंग आकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

नवादा : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बड़राजी गांव में 20 दिनों से बिजली की समस्या उत्पन्न होने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीने की पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं भीषण गर्मी के कारण सभी लोग परेशान दिख रहे हैं। बिजली की समस्याओं से तंग आकर ग्रामीणों ने गोला बड़राजी बाजार के समीप पकरीबरावां कौआकोल पथ को घंटों तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की इतनी लापरवाही है कि कॉल करने के बाद कोई रिसिव करने वाला नहीं है। मोबाइल को बंद कर देते हैं। इधर, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग मंत्री से बिजली में सुधार करने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग के लापरवाह कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, जिला परिषद नीतीश राज ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से भी बात की लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े : मुखिया समेत सपरिवार पर जानलेवा हमला, दहशत में लोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...