Jamtara : जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चूकुंदा पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात को अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर गोलीबारी कर मौत के घाट उतार दिया और कैश लेकर फरार हो गए। घटना में चरकादह ग्राम निवासी जनार्दन मांझी की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ जामताड़ा दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ये भी पढ़ें- Ranchi : ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाने से ठीक पहले पकड़ाए तीन शराब तस्कर

Big News : हो जाइए तैयार! भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच Ranchi में इस दिन खेला जाएगा वनडे मैच…
Jamtara : प्रशासन के मुआवजा देने के बाद हटी जाम
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के लाख समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण जिद पर अड़ गए कि जबतक कोई अधिकारी आकर मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं देता है तबतक जाम नहीं हटेगा। जिसके बाद मौके पर सीओ और बीडीओ ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जिसके बाद जाम हटाया गया।
ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर…

ये भी पढ़ें- Ranchi Band के दौरान कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं-सिटी एसपी की चेतावनी…
Jamtara : पेट्रोल पंप में लूट के दौरान कर्मी को अपराधियों ने मारी थी गोली
बतातें चलें कि जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर स्थित चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने कैश लूट की एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान विरोध करने पर एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में चरकादह ग्राम निवासी जनार्दन मांझी की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh Suicide : युवक ने फांसी लगाकर कर ली जिंदगी खत्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

मिली जानकारी के मुताबिक चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। ये अपराधी टीवीएस अपाची बाइक पर आए और तेल भरवाने के बहाने पंप पर रुके। लेकिन देखते ही देखते उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन माजी से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : पेड़ से लटका हुआ छात्र का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
अपराधियों ने कर्मी को तीन गोलियां मारी थी
जब जनार्दन माजी ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके पेट में तीन गोलियां मार दीं और कैश से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद दूसरे कर्मचारी ने घटना की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी। जिसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में जनार्दन मांझी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान जनार्दन माजी की मौत हो गई।
केसरीनाथ की रिपोर्ट–
Highlights







