बाघ मारने की अनुमति के लिए ग्रामीणों का तोड़फोड़

Bagaha-आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति-गोवर्धना इलाके के डुमरी गांव में बाघ के हमले में

एक 35 वर्षीय युवक की मौत ही गयी. युवक की पहचान संजय महतो के रुप में हुई है.

बतलाया जा रहा है कि अहले सुबह संजय महतो गन्ने की खेत की ओर गया हुआ था,

जहां अचानक से वह बाघ के हमले का शिकार हो गया,

जब तक लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते उसकी मौत हो चुकी थी.  

आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति मांगते उग्र हुए ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी भी उसी गन्ने की खेत में जमा है.

जबकि पिछले 25 दिनों से वन विभाग  की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है,

लेकिन वन विभाग की हर कोशिश नाकाम हो रही है,

बाघ वन विभाग के कर्मियों को लगातार चकमा दे रहा है.

दो दिनों के अन्दर बाघ के हमले में दूसरी मौत

बीते दो दिनों में दो लोगों की मौत के बाद इलाके में वन विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है.

यहां बतला दें कि बिते नौ महीने में बाघ के द्वारा यह सातवीं मौत है.

युवक की मौत के बाद गोवर्धना के डुमरी में जमकर हंगामा हो रहा है।

ग्रामीणों शव को सामने रख वन विभाग के कार्यालय का घेराव कर रहे हैं.

उग्र ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की भी खबर है.

ग्रामीणों के द्वारा उग्र प्रदर्शन की खबर मिलते ही

रामनगर के एसडीपीओ सत्यनारायण राम भारी पुलिस बल के साथ मौक वारदात पर पहुंच चुके हैं.

उग्र ग्रामीणों को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है.

Bagaha: आदमखोर बाघ ने ली एक और जान

एनटीसीए ने दिया आदमखोर बाघ को मारने का आदेश

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...