आदमखोर बाघ का होगा सफाया, एनटीसीए ने दिया आदेश

Bagaha-आदमखोर बाघ को मारने का आदेश-

ग्रामीणों को लगातार अपना निवाला बना रहा आदमखोर बाघ को एनटीसीए ने मारने का आदेश दिया है.

वन विभाग के अनुरोध पर इस नरभक्षी बाघ को मारने की अनुमति दी गयी है.

इसके पहले जिला पदाघिकारी ने भी वन विभाग को पत्र लिख कर बाघ को मारने की अनुमति देने को कहा था.

इसकी पुष्टि एसडीएम दीपक मिश्र की ओर से की गयी है.

आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी

यहां बतला दें कि यह नरभक्षी बाघ बिगत सात महीनों में अब तक सात ग्रामीणों को अपना निवाला बना चुका है. जिसके कारम रघिया क्षेत्र में लोगों में जबरदस्त आक्रोश था.

आज सुबह भी गोवर्धना इलाके के डुमरी गांव में इस नरभक्षी ने एक 35 वर्षीय युवक को अपना निवाला बनाया था.

आज ही 35 वर्षीय युवक बना था इस नरभक्षी का शिकार

बतलाया जा रहा है कि 35 वर्षीय संजय महतो सुबह सुबह गन्ने की खेत की ओर गया था, जहां वह बाघ के हमले का शिकार हो गया. जब तक ग्रामीण दौड़ते उसकी मौत हो चुकी थी. उसके बाद ग्रामीणों की ओर आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति की मांग की जा रही थी.

यह पिछले दो दिनों के अन्दर बाघ के हमले में दूसरी मौत थी. जबकि वन विभाग पिछले 25 दिनों से इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बाघ हर बार वन विभाग के कर्मियों को चकमा देता जा रहा है. अब प्रशासन की ओर से बाघ को मारने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है.

आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी भी उसी गन्ने की खेत में जमा है.

जबकि पिछले 25 दिनों से वन विभाग  की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है,

लेकिन वन विभाग की हर कोशिश नाकाम हो रही है,

बाघ वन विभाग के कर्मियों को लगातार चकमा दे रहा है.

दो दिनों के अन्दर यह दूसरी मौत

बीते दो दिनों में दो लोगों की मौत के बाद इलाके में वन विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है.

यहां बतला दें कि बिते नौ महीने में बाघ के द्वारा यह सातवीं मौत है

युवक की मौत के बाद गोवर्धना के डुमरी में जमकर हंगामा हो रहा है।

ग्रामीणों शव को सामने रख वन विभाग के कार्यालय का घेराव कर रहे हैं.

उग्र ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की भी खबर है.

ग्रामीणों के द्वारा उग्र प्रदर्शन की खबर मिलते ही

रामनगर के एसडीपीओ सत्यनारायण राम भारी पुलिस बल के साथ मौक वारदात पर पहुंच चुके हैं.

उग्र ग्रामीणों को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है.

बाघ मारने की अनुमति के लिए ग्रामीणों का तोड़फोड़

अरे! वह तो जानवर था, हम तो इंसान हैं

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...