विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान, BCCI ने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की

नई दिल्ली:  भारतीय क्रिकेट में बड़ी हलचल मचाते हुए विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला कर लिया है। कोहली ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचना दे दी है। हालांकि, बोर्ड ने उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली ने देर रात BCCI के शीर्ष अधिकारियों को अपने फैसले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे संपर्क कर यह आग्रह किया है कि वे जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं और इस फैसले पर एक बार फिर विचार करें।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं और 8000 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विदेशों में ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं। कोहली के इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों में भी हलचल मच गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने अपने सन्यास के पीछे क्या कारण बताए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही इस पर सार्वजनिक बयान जारी करेंगे।

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी कोहली के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है।

BCCI के एक अधिकारी ने आज तक डिजिटल से बातचीत में कहा, “विराट हमारे लिए एक अहम स्तंभ हैं। हमने उनसे कहा है कि वे इस फैसले पर फिर से विचार करें। उनके अनुभव और ऊर्जा की टीम को अभी भी जरूरत है।”

अब सबकी निगाहें विराट कोहली के आधिकारिक बयान और BCCI के अगले कदम पर टिकी हैं।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...