विराट कोहली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में शिकायत दर्ज

Desk. खबर खेल जगत से है। स्टार भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फ्रेंचाइजी की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

विराट कोहली के खिलाफ शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शिकायत कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के निवासी एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास है। वहीं जवाब में कब्बन पार्क पुलिस ने कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और जांच के दौरान इसकी पुष्टि की जाएगी।

भगदड़ में 11 लोगों की मौत

बता दें कि, बुधवार को क्रिकेट स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह भगदड़ उस समय मची जब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया था। आरसीबी ने 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...