विश्व हिंदू परिषद परिवार ने कहा- शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति का हिस्सा

खगड़िया : विश्व हिंदू परिषद परिवार हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने और हिंदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इसी के तहत संगठन की अनुषांगिक इकाई दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति द्वारा नगर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद नगर के सभी दुर्गा मंदिर तक भव्य शक्ति यात्रा निकाली है। इस कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नीतीन कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन कर के दुर्गा माता की आरती और भजन कीर्तन किया गया। इस कार्यक्रम में वशु सोनी ने रानी दुर्गावती पर तो वहीं श्रेया गुप्ता ने संत अहिल्या बाई होलकर और रानी झलकारी बाई के जीवन कर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके बाद दिन के एक बजे से सरस्वती स्थान स्थित दुर्गा स्थान से शक्ति यात्रा आरंभ हुआ। जो नगर के विभिन्न दुर्गा स्थान पर माता के चरणों में शस्त्र अर्पित करके आशीर्वाद लिया। इस यात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा शस्त्र कला का भव्य प्रदर्शन किया गया।

यह भी देखें :

लोगों में इस बात की हिंदू बेटीयां कभी मुगलों और ब्रिटिश सरकार के दांत खट्टे कर चुकी हैं। दुर्गावाहिनी के इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्रेया गुप्ता और आस्था कुमारी ने किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा की संगठन का उद्देश्य अपनी बहनों को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान देकर आत्म रक्षा के लिए तैयार करना और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करना है। हम लड़कियां केवल रसोई के लिए ही नहीं राष्ट्र रक्षा के लिए भी तैयार हैं।

यह भी पढ़े : कात्यायनी मंदिर 52 शक्तिपीठ में से एक, इसका है विशेष महत्व

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...