Advertisment

AURANGABAD में लगातार दूसरे दिन चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

AURANGABAD

केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा औरंगाबाद जिले में दूसरे दिन भी चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान। मदनपुर प्रखंड में परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

औरंगाबाद: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व सोमवार को जिले के मदनपुर प्रखंड में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत प्रखंड के चेंई नवादा पंचायत के पलकिया गांव में परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। परिचर्चा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आम जनों को अधिक से अधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया तथा उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें – SAMASTIPUR की जनता के लिए हमने काफी विकास का काम किया है, आगे भी जारी रहेगा- नित्यानंद राय

विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने जा रहे युवा, महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बात मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए केंदीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में सचित्र प्रदर्शन द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें – CANCER देखभाल के क्षेत्र में चुनौतियों से पार पाने के लिए भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञों ने किया विचार-विमर्श

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार भरत ठाकुर ने ग्रामीण मतदाताओं के बीच जागरूकता वृद्धि के लिए अनेक उदाहरण दिए। कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, सारण के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत सहित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित आम जनों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया।

यह भी पढ़ें – ROHTAS में रामनवमी जुलुस के दौरान सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवियों की प्रमुख भूमिका रही जिसमें विकास कुमार सिंह, परमानंद सिंह कृष्णा पासवान, लालदेव प्रजापति, रामजन्म मेहता, सोनू कुमार, विकास कुमार शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल थे। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऐश्वर्य कुमार अन्य लोगों का योगदान रहा। मंगलवार को जागरूकता अभियान जिले के रफीगंज में आयोजित की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...