मतदाता जागरूकता हेतु नौबतपुर की जीविका दीदियों ने चलाया अभियान

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक साथ जीविका दीदियों ने अपने-अपने ग्राम संगठन के माध्यम से वृहद पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत मतदाता जागरूकता रैली, घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदान की तिथि से अवगत करवाना, प्रथम बार मतदान करने वाले नए मतदाता, दिव्यांग और गर्भवती धात्री महिलाओं का सूचीकरण एवं कार्ययोजना, मतदाता जागरूकता हेतु जीविका समूहों में मेंहदी लगाओ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसके तहत प्रखंड भर में विभाग अंतर्गत 100 ग्राम संगठनों और समूहों में मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। रैली में जीविका दीदी द्वारा अपने हाथों में ‘लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है’ आपका वोट आपकी ताकत, दोनों बने देश की ताकत ‘सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ स्लोगन लिखी तख्ती थी। ऐसे मतदान केंद्र जहां विगत चुनावों के दौरान मतदान का प्रतिशत कम रहा। विशेषकर उन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने हेतु रैली के साथ घर-घर जाकर जीविका दीदी तथा अन्य सभी महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान नौबतपुर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार ने जीविका दीदी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में चुनाव पांच सालों के बाद आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही वोट देना चाहिए। किसी भी तरह के प्रलोभन में आकर वोट नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रत्याशी को ही वोट करना चाहिए, जो कि आपके गांव पंचायत और जिले के विकास के प्रति गंभीर हो।

उन्होंने कहा कि यह देश लोगों की ओर से चुनी गई सरकार से चलता है। देश में केंद्र सरकार हो या किसी भी राज्य की, इसे लोग ही अपने वोट का इस्तेमाल करके ही बनाते हैं। वोट का अधिकार हमें बहुत ही संघर्ष के बाद मिला है। इसलिए देश के हरेक नागरिक का कर्तव्य एवं दायित्व बनता है अपने मत का प्रयोग करना। प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। लेकिन वोट का इस्तेमाल भी सोच समझकर ही करना चाहिए जो आपकी दिक्कतों को दूर कर सके। कभी भी मतदान का इस्तेमाल किसी के दबाव में नहीं करना चाहिए। यह चुनाव पांच साल के बाद ही आते हैं। गलत वोट का प्रयोग करके गलत प्रत्याशी का ही चयन होता है। जिसके लिए बाद में पांच साल तक पछताना पड़ता है। इसलिए सोच समझकर अपनी सूझ-बूझ के साथ ही वोट का प्रयोग करें।

आज के इस मतदाता जागरूकता अभियान में जिला कार्यालय से सामाजिक विकास प्रबंधक मनोज कुमार भी उपस्थित थे। उनके द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए सभी दीदी को एक जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। आज के इस मतदाता जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय समन्वयक राकेश कुमार प्रियदर्शी, विपुल कुमार मिश्र, मेनका कुमारी, शुभ नारायण राय, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, आशा, मोनी, पिंकी और निधि के साथ प्रखंड में कार्यरत सभी सामुदायिक समन्वयक, संकुल संघ की सदस्यों एवं जीविका समूहों से जुड़ी दीदियों की सहभागिता मतदाता जागरूकता अभियान में बड़े पैमाने पर रही।

यह भी पढ़े : सत्यम सीएलएफ, जीविका व नौबतपुर द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...