विधानसभा चुनाव: यहां के मतदाता करेंगे मतदान का बहिष्कार, जानिए कारण

टुंडी. झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। इससे पहले पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत बामनबाद के ग्रामीणों ने नाराजगी दिखाते हुए मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इन लोगों का कहना है कि झारखंड के 24 वर्ष होने के बाद भी इस गांव में सड़क और पेयजल की समस्या है।

सांसद एवं विधायक को कोसते हुए खासकर आदिवासी ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। मीडिया से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सरकार बदल जाती है, पार्टियां बदल जाती हैं, परन्तु गांव की स्थिति नहीं बदलती है। सभी प्रत्याशी चुनाव के समय में वादा कर के भूल जाते हैं। इसलिए मजबूर होकर हम लोग वोट का बहिष्कार कर रहे हैं।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...